पाकिस्तान से सटी सीमा के पास तीन किलो हेरोइन बरामद: राजस्थान पुलिस
पाकिस्तान से सटी सीमा के पास तीन किलो हेरोइन बरामद: राजस्थान पुलिस
जयपुर, 10 अगस्त (भाषा) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने राजस्थान के अनूपगढ़ जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास तीन किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि सीमा पार से ड्रोन के जरिए हेरोइन की तस्करी की जा रही थी जिसकी अनुमानित कीमत 15 करोड़ रुपये आंकी गई है।
अनूपगढ़ के थानाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि 30 एपीडी गांव के पास आज सुबह एक खेत में ड्रोन पड़ा मिला जिसकी सूचना एक किसान ने बीएसएफ को दी।
पुलिस के अनुसार शायद किसी तकनीकी खराबी के कारण ड्रोन खेत में गिर गया।
सूचना मिलने पर बीएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो ड्रोन के साथ पीले रंग के पैकेट में हेरोइन बरामद की गई। बीएसएफ अधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
भाषा पृथ्वी खारी
खारी

Facebook


