श्रीगंगानगर जिले में पाकिस्तान से तस्करी कर लाई जा रही तीन किलो हेरोइन बरामद: पुलिस

श्रीगंगानगर जिले में पाकिस्तान से तस्करी कर लाई जा रही तीन किलो हेरोइन बरामद: पुलिस

श्रीगंगानगर जिले में पाकिस्तान से तस्करी कर लाई जा रही तीन किलो हेरोइन बरामद: पुलिस
Modified Date: August 20, 2024 / 03:44 pm IST
Published Date: August 20, 2024 3:44 pm IST

जयपुर, 20 अगस्त (भाषा) राजस्थान के श्रीगंगानर जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पुलिस के साथ मिलकर चलाये गये संयुक्त अभियान के दौरान तस्करी की तीन किलो हेरोइन बरामद की है जिसकी कीमत 15 करोड़ रुपये आंकी गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उनके अनुसार यह हेरोइन ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से तस्करी कर लाई जा रही थी।

अधिकारियों के अनुसार मादक पदार्थ का यह खेप समेजा थानाक्षेत्र में 44 पीएस गांव के खेतों में मिला। ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से उसे भेजे जाने की सूचना मिलने पर संयुक्त टीम ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास तलाशी अभियान चलाया था।

बीएसएफ (राजस्थान) ने ट्वीट किया, ’19-20 अगस्त की रात बीएसएफ के जवानों ने पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया। तलाशी के दौरान भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रायसिंहनगर के खेतों से संदिग्ध हेरोइन का लगभग तीन किलो वजन का पैकेट बरामद किया गया।’

पुलिस ने बताया कि बलवंत सिंह रायसिख के खेत से तीन किलो वजनी हेरोइन का पैकेट बरामद किया गया है और अब तस्करों की तलाश की जा रही है।

भाषा पृथ्वी

मनीषा राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में