पुडुचेरी में कोविड-19 के 323 नए मामले, 13 और लोगों की मौत
पुडुचेरी में कोविड-19 के 323 नए मामले, 13 और लोगों की मौत
पुडुचेरी, 17 सितम्बर (भाषा) पुडुचेरी में कोविड-19 के 323 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़कर 21,428 हो गए। वहीं 13 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 431 हो गई।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस. मोहन कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 4,867 नमूनों की जांच के बाद 323 नए मामले सामने आए। इस दौरान 330 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी भी दी गई।
उन्होंने बताया कि पुडुचेरी में छह मरीजों के तमिलनाडु जाने के बाद कुल मामले अब 21,428 हैं।
कुमार ने बताया कि यहां अभी 4,744 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है और 16,253 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
उन्होंने बताया कि यहां मृत्यु दर 2.01 प्रतिशत और मरीजों के ठीक होने की 75.85 प्रतिशत है।
भाषा निहारिका शाहिद
शाहिद

Facebook


