अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 34 नए मामले

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 34 नए मामले

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 34 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: January 31, 2022 10:27 am IST

पोर्ट ब्लेयर, 31 जनवरी (भाषा) अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 34 नए मामले सामने आने के साथ ही केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,777 हो गई। इस अवधि में 81 लोग संक्रमण से उबरे।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक 9,246 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। संक्रमित पाए गए 34 लोगों में से 12 ने हाल ही में यात्रा की थी और अन्य 22 मामले संक्रमितों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान के क्रम में सामने आए। केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण से अब तक 129 लोगों की मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 402 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। स्थानीय प्रशासन ने संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान करने, जांच में और इलाज में तेजी लाने के लिए कदम उठाए हैं। केन्द्र शासित प्रदेश में 6.83 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और संक्रमण दर 1.43 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक छह लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में