अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 34 नए मामले

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 34 नए मामले

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 34 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: February 22, 2022 11:46 am IST

ईटानगर, 22 फरवरी (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 34 नए मामले आए है जो एक दिन में ठीक हुए 69 मरीजों के मुकाबले कम है। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 64,313 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अबतक राज्य में 63,750 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

राज्य के निगरानी अधिकारी डॉ.लोबसांग जाम्पा ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान किसी मरीज की मौत दर्ज नहीं हुई जिसकी वजह से राज्य में महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 296 पर स्थिर है।

उन्होंने बताया कि राज्य में इस समय 267 मरीज उपचाराधीन है। अधिकारी के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 से ठीक होने की दर में मामूली सुधार हुआ है और यह पिछले दिन के 99.07 प्रतिशत के मुकाबले 99.12 प्रतिशत हो गई है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ.दिमोंग पाडुंग ने बताया कि राज्य में अबतक 16,27,598 लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

भाषा धीरज मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में