ओडिशा में कोविड-19 के 345 नए मामले, सात मरीजों की मौत

Ads

ओडिशा में कोविड-19 के 345 नए मामले, सात मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - February 25, 2022 / 04:59 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

भुवनेश्वर, 25 फरवरी (भाषा) ओडिशा में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 345 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 12,84,323 हो गई है। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में शुक्रवार को इसकी जानकारी दी गई।

बुलेटिन के मुताबिक बारगढ़ जिले में सात और लोगों के दम तोड़ने के साथ राज्य में मृतकों की संख्या 9,052 हो गई है। राज्य में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 339 मामले आए थे।

ओडिशा में फिलहाल 3375 उपचाराधीन मरीज हैं जबकि 12,71,843 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 825 लोग ठीक हो गए।

बुलेटिन के मुताबिक एक दिन पहले 53,640 नमूनों की जांच की गई। राज्य में संक्रमण दर 0.64 प्रतिशत है।

भाषा आशीष माधव

माधव