पंजाब में कोविड-19 के 35 नये मामले

Ads

पंजाब में कोविड-19 के 35 नये मामले

  •  
  • Publish Date - October 3, 2021 / 01:12 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

चंडीगढ़, दो अक्टूबर (भाषा) पंजाब में शनिवार को कोविड-19 के 35 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,01,698 हो गयी, जबकि किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की तादाद 16,520 पर स्थिर रही। राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

पंजाब में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या अभी 280 है।

पंजाब में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 33 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,84,898 हो गयी।

चंडीगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नये मामले सामने आए हैं।

भाषा

रवि कांत सुभाष

सुभाष