अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 365 नए मामले

Ads

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 365 नए मामले

  •  
  • Publish Date - July 4, 2021 / 08:24 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

ईटानगर, चार जुलाई (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 365 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 36,937 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 176 बनी हुई है। राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. लोबसांग जाम्पा ने बताया कि कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में 90 मामले आए। तवांग में 49, लोहित में 32, चांगलांग में 29, पापुमपारे में 28, वेस्ट कामेंग में 22, ईस्ट सियांग में 20 और लोअर सुबनसिरी में 15 मामले आए।

राज्य में अभी 3057 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 272 मरीज ठीक हो गए और अब तक कुल 33,704 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 91.25 प्रतिशत है।

कैपिटल कॉम्पलेक्स क्षेत्र में ईटानगर, नाहरलगुन, निर्जुली और बंदरदेवा इलाके आते हैं। इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा 638 उपचाराधीन मरीज हैं। वहीं, वेस्ट कामेंग में 275, अपर सुबनसिरी में 208, लोहित में 196, ईस्ट सियांग में 178 मरीजों का उपचार चल रहा है। जाम्पा ने बताया कि राज्य में शनिवार को 5016 नमूनों की जांच समेत अब तक कुल 7,80,582 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद से अब तक 6,29,759 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए हैं।

भाषा सुरभि शोभना

शोभना