पंजाब में कोरोना वारयस संक्रमण के 37 नए मामले सामने आए, एक की मौत

Ads

पंजाब में कोरोना वारयस संक्रमण के 37 नए मामले सामने आए, एक की मौत

  •  
  • Publish Date - December 16, 2021 / 01:29 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:41 PM IST

चंडीगढ़, 15 दिसंबर (भाषा) पंजाब में बुधवार को कोरोना वारयस संक्रमण के 37 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,03,814 हो गई तथा एक और मरीज की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 16,623 हो गई।

एक स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, नए मामलों में से सात मामले कपूरथला और छह मामले होशियारपुर में सामने आए। पंजाब में अभी 323 मरीज उपराधीन हैं।

इस बीच, चंडीगढ़ में आठ और लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 65,659 हो गई और मृतक संख्या 1,076 बनी हुई है।

भाषा सिम्मी नेहा

नेहा