पिछले दो महीने में गौतम बुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय के 374 पुलिसकर्मी संक्रमित

Ads

पिछले दो महीने में गौतम बुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय के 374 पुलिसकर्मी संक्रमित

  •  
  • Publish Date - May 14, 2021 / 06:11 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

नोएडा, 14 मई (भाषा) कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान 15 मार्च से शुक्रवार तक गौतम बुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय में तैनात 374 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए हैं।

पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि संक्रमित पुलिसकर्मियों में वरिष्ठ अधिकारी, इंस्पेक्टर, उप- निरीक्षक, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक 136 पुलिसकर्मी संक्रमण से उबर चुके हैं। जबकि कुछ कर्मियों का उपचार विभिन्न अस्पतालों, गृह पृथक-वास में चल रहा है। संक्रमण की दूसरी लहर में एक उपनिरीक्षक सहित तीन पुलिस कर्मियों की मौत हो चुकी है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पुलिस कर्मियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जा रहे आरोपियों की भी कोविड-19 की जांच करायी जा रही है।

भाषा सं मनीषा सुरभि

सुरभि

शीर्ष 5 समाचार