नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर बृहस्पतिवार को त्यागराज स्टेडियम में आयोजित एक रक्तदान शिविर में दिल्ली पुलिस के 391 कर्मियों ने रक्तदान किया।
अधिकारियों ने बताया कि इनमें सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) से लेकर कांस्टेबल तक बहुत से कर्मी शामिल थे।
सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों की मौजूदगी में किया। इस शिविर का आयोजन दिल्ली सरकार ने किया था।
अधिकारियों ने कहा कि पुलिस कर्मियों ने स्वेच्छा से रक्तदान अभियान में भाग लिया।
मुख्यमंत्री ने कई पुलिस कर्मियों को मंच पर आमंत्रित किया और उनके योगदान के सम्मान में उन्हें रक्तदाता प्रमाण पत्र प्रदान किए।
मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। वह 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री और इसके बाद 2014 में प्रधानमंत्री बने। उनके सात अक्टूबर को निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर 25 वर्ष पूरे हो जाएंगे।
भाषा नोमान
नोमान नरेश
नरेश