पुडुचेरी में कोविड-19 के 42 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत

Ads

पुडुचेरी में कोविड-19 के 42 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत

  •  
  • Publish Date - December 3, 2020 / 07:32 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:45 PM IST

पुडुचेरी, तीन दिसम्बर (भाषा) पुडुचेरी में कोविड-19 के 42 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़कर 37,119 हो गए। वहीं एक और महिला की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 613 हो गई।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस. मोहन कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि 45 वर्षीय महिला की जेआईपीएमईआर में इलाज के दौरान मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि यहां अभी 444 लोगों का इलाज चल रहा है और 36,062 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

निदेशक ने बताया कि यहां कोविड-19 से मृत्यु दर 1.65 प्रतिशत और मरीजों के ठीक होने की दर 97.15 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 27 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए।

भाषा निहारिका नरेश

नरेश