तेलंगाना में कोविड-19 के 429 नये मामले सामने आये

Ads

तेलंगाना में कोविड-19 के 429 नये मामले सामने आये

  •  
  • Publish Date - February 13, 2022 / 08:27 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

हैदराबाद, 13 फरवरी (भाषा) तेलंगाना में रविवार को कोविड-19 के 429 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 7,83,448 हो गयी जबकि पिछले 24 घंटे में एक मरीज की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,107 तक पहुंच गई। राज्य सरकार द्वारा जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में तेलंगाना में 2,421 मरीज स्वस्थ हुए हैं और अब तक राज्य में 7,67,660 लोग संकमण को मात दे चुके हैं। राज्य में फिलहाल 11,681 मरीज उपचाराधीन हैं।

बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में मृत्युदर 0.52 फीसदी एवं स्वस्थ होने की दर 97.98 फीसद है।

भाषा शफीक नरेश

नरेश