अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 435 नए मामले

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 435 नए मामले

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 435 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: January 20, 2022 2:09 pm IST

ईटानगर, 20 जनवरी (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 435 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 57,822 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि सामने आए 435 नए मामलों में से सर्वाधिक 138 मामले कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में सामने आए। इसके बाद, वेस्ट कामेंग में 40, चांगलांग में 37, नामसाई में 35, लोअर दिबांग वैली में 31, लोहित में 28, पापुमपरे में 26, लोअर सुबनसिरी में 23 और ईस्ट सियांग में 22 मामले सामने आए। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 282 है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अभी 1,938 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जबकि 55,602 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। अभी तक 12,21,290 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और संक्रमण दर 26.75 प्रतिशत है।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अभी तक 15,50,443 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई हैं।

भाषा निहारिका वैभव

वैभव


लेखक के बारे में