सिक्किम में कोविड-19 के 45 नये मामले, नगालैंड में नौ नये मरीज मिले

Ads

सिक्किम में कोविड-19 के 45 नये मामले, नगालैंड में नौ नये मरीज मिले

  •  
  • Publish Date - January 8, 2022 / 07:57 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:15 PM IST

गंगटोक/कोहिमा, आठ जनवरी (भाषा) सिक्किम में शनिवार को कोविड-19 के 45 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 32,649 हो गई जबकि इस दौरान किसी रोगी की मौत नहीं होने से मृतक संख्या 409 बनी हुई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

संक्रमण के नये मामलों में पूर्वी सिक्किम से 23, दक्षिण सिक्किम से 13 जबकि पश्चिम सिक्किम से नौ नये मामले सामने आए हैं। सिक्किम में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या 152 हो गयी है। राज्य में अब तक 31,736 लोग इस जानलेवा वायरस को मात दे चुके हैं।

संक्रमण की दर 10.6 प्रतिशत बनी हुई है जबकि ठीक होने की दर 98.3 प्रतिशत है। बुलेटिन के मुताबिक सिक्किम में अब तक 2.81 लाख नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई है, जिसमें से 424 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में हुई।

नगालैंड में शनिवार को कोविड-19 के नौ नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 32,264 हो गयी। वहीं, राज्य में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतक संख्या 703 पर स्थिर रही। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक नगालैंड में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के आठ मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिससे राज्य में संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 30,401 हो गई है।

बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 79 हो गयी है। राज्य में संक्रमण से ठीक होने की दर 94.22 प्रतिशत हो गयी है।

भाषा रवि कांत माधव

माधव

ताजा खबर