ट्रेन की चपेट में आकर 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Ads

ट्रेन की चपेट में आकर 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

  •  
  • Publish Date - July 11, 2026 / 04:08 PM IST,
    Updated On - July 11, 2026 / 04:08 PM IST

नोएडा, 11 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर के दादरी रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दादरी जीआरपी पुलिस चौकी के प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मरने वाले की पहचान राजेंद्र सिंह (45) के रूप में हुयी है और वह ग्राम सुत्याना के रहने वाले थे । वह आज सुबह दादरी रेलवे स्टेशन पर आए थे। इसी बीच रेलवे लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए, तथा उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा सं रंजन

रंजन