भारत में कोविड के 48 नए मामले सामने आए

Ads

भारत में कोविड के 48 नए मामले सामने आए

  •  
  • Publish Date - October 19, 2023 / 01:15 PM IST,
    Updated On - October 19, 2023 / 01:15 PM IST

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 48 नए मामले सामने आए, जिसके बाद देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 307 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार को अद्यतन किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोविड-19 से जान गंवाने वालों की संख्या 5,32,037 है।

आंकड़ों के मुताबिक, अबतक देश में कोविड के 4,49,99,728 मामले सामने आ चुके हैं।

मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, देश में संक्रमण से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,44,67,384 हो गई है। राष्ट्रीय स्तर पर संक्रमण से ठीक होने की दर 98.81 प्रतिशत है।

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से मृत्युदर 1.18 प्रतिशत है।

मंत्रालय की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, देश में कोविड-19 से बचाव के लिए टीके की 220.67 करोड़ खुराक अबतक दी जा चुकी है।

भाषा खारी मनीषा

मनीषा