अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 49 नए मामले

अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 49 नए मामले

अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 49 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: February 17, 2022 5:49 am IST

coronavirus infection in Arunachal Pradesh ; ईटानगर, 17 फरवरी (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 49 नए मरीजों की पुष्टि हुई जिसके बाद कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 64,159 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान इस पूर्वोत्तर राज्य में महामारी से किसी भी संक्रमित ने दम नहीं तोड़ा है, लिहाज़ा मृतक संख्या 294 पर स्थिर है।

अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण के नए मामलों में से पश्चिम कामेंग जिले से 11 जबकि कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र के 10 नए मामले हैं। इसके बाद लोहित जिले से संक्रमण के सात नए मामले सामने आए।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ लोबसांग जम्पा ने बताया कि अब तक कुल 63,444 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में 94 मरीज संक्रमण से ठीक हुए। प्रदेश में 421 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

राज्य में बीते 24 घंटे में 606 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी जबकि संक्रमण की दर 8.08 प्रतिशत बनी हुई है।

भाषा रवि कांत मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में