मिजोरम में 20 स्कूली छात्रों समेत कोविड-19 के 49 नए मरीज मिले

Ads

मिजोरम में 20 स्कूली छात्रों समेत कोविड-19 के 49 नए मरीज मिले

  •  
  • Publish Date - October 29, 2020 / 09:30 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

एजल, 29 अक्टूबर (भाषा) मिजोरम में 20 स्कूली छात्रों समेत 49 और लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसके बाद राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले बढ़कर 2,656 हो गए।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से सबसे अधिक 43 मामले एजल जिले से हैं, उसके बाद लॉन्गतलाई में चार और लुंगलेई तथा सेरछिप में एक-एक मामला सामने आया है।

अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से सेना के एक जवान सहित सात लोग बाहर से यात्रा कर राज्य लौटे हैं ।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अभी 417 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है तथा 2,238 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

भाषा शुभांशि मनीषा

मनीषा