अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 54 नए मामले

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 54 नए मामले

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 54 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: October 1, 2021 3:23 pm IST

ईटानगर, 30 सितंबर (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 54 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 54,626 हो गई। वहीं, इस दौरान 75 और लोगों के ठीक होने के बाद, संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या, नए मामलों से अधिक रही।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. एल जाम्पा ने बताया कि राज्य में अभी 419 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जबकि कुल 53,931 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं, मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 98.73 प्रतिशत हो गई है।

जाम्पा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 276 ही है। राज्य में अभी तक 11,45,519 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और संक्रमण दर अभी 2.29 प्रतिशत है।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि राज्य में अभी तक 11,81,160 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है।

भाषा निहारिका दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में