पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 543 नए मामले सामने आए

Ads

पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 543 नए मामले सामने आए

  •  
  • Publish Date - September 23, 2020 / 08:36 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:28 PM IST

पुडुचेरी, 23 सितंबर (भाषा) संघ शासित प्रदेश पुडुचेरी में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 543 नए मामले सामने आए जिसके बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 24,227 हो गई। वहीं, महामारी से आठ और मरीजों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने कहा कि बुधवार पूर्वाह्न दस बजे तक पिछले चौबीस घंटे में दो महिलाओं समेत कोविड-19 के आठ और मरीजों की मौत हो गई।

पुडुचेरी में अब तक कोविड-19 के 481 मरीजों की मौत हो चुकी है।

संघ शासित प्रदेश में अभी कोविड-19 के 4,853 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 18,893 मरीज ठीक हो चुके हैं।

भाषा यश पवनेश

पवनेश