लद्दाख में कोविड-19 के 55 नए मामले सामने आए

लद्दाख में कोविड-19 के 55 नए मामले सामने आए

लद्दाख में कोविड-19 के 55 नए मामले सामने आए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: June 10, 2021 10:03 am IST

लेह, 10 जून (भाषा) लद्दाख में कोविड-19 के 55 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,385 हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में अब तक कुल 195 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है, जिनमें से 141 की मौत लेह जिले में जबकि 54 की मौत करगिल जिले में हुई है। वहीं, महामारी के प्रसार के बाद से अब तक 18,265 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। यहां अब 925 मरीजों का उपचार चल रहा है।

नए मामलों में से 40 मामले लेह जबकि 15 मामले करगिल से सामने आए हैं। भाषा स्नेहा पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में