सवाल आपका है

Crime News: बेंगलुरु में नौकरी का झांसा देकर 56 लड़कियों को लाया जा रहा था बिहार, कराने वाले थे ये घिनौना काम, ऐसे हुआ खुलासा

Crime News. Image Source-IBC24 Archive

Crime News. Image Source-IBC24 Archive

सिलीगुड़ी: Crime News: पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर एक ट्रेन से 56 युवतियों को बचाया गया और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इन युवतियों को सोमवार देर रात न्यू जलपाईगुड़ी-पटना कैपिटल एक्सप्रेस से बचाया गया। बचाई गई इन युवतियों की आयु 18 से 31 वर्ष के बीच है।

Read More : Vidisha Double Murder: लिव-इन में रह रही महिला और बेटी को मार डाला, फिर डेड बॉडी के सामने बैठा रहा कातिल, लिपस्टिक से दीवारों पर लिख कबूला जुर्म

Crime News: अधिकारियों ने बताया कि ये महिलाएं पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरद्वार जिलों की रहने वाली हैं और उन्हें बेंगलुरु की एक कंपनी में नौकरी दिलाने का कथित तौर पर झूठा वादा करके बहकाया गया था। उन्होंने बताया कि उन्हें ट्रेन से बिहार भेजा जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी महिला के पास वैध टिकट नहीं था और उनके हाथों पर केवल कोच एवं बर्थ संख्या की मुहर लगी हुई थी।

Read More : CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने एक साथ 26 ट्रेनों को किया रद्द, इतने के रूट डायवर्ट 

उन्होंने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कर्मियों को ट्रेन की नियमित जांच के दौरान इतनी सारी युवतियों को एक साथ यात्रा करते देखकर संदेह हुआ और बाद में पूछताछ में गंभीर विसंगतियां सामने आईं। अधिकारियों ने बताया कि एक पुरुष और एक महिला को विरोधाभासी बयान देने पर मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी यह स्पष्ट नहीं कर पाए कि जब महिलाओं को बेंगलुरु में नौकरी दिलाने का वादा किया गया था तो उन्हें बिहार क्यों भेजा जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि वे नौकरी की पेशकश या यात्रा के वैध कारणों की पुष्टि करने वाले कोई भी दस्तावेज पेश करने में विफल रहे। उन्होंने बताया कि जीआरपी और राजकीय रेलवे पुलिस (आरपीएफ) खासकर मानव तस्करी के पहलू से मामले की संयुक्त रूप से जांच कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि लड़कियों को उनके परिवारों को सौंप दिया गया है।

Exit mobile version