Naxalism Free India 2026 : नक्सलवाद के अंत का काउंटडाउन शुरू! CM विष्णु देव साय ने पीएम मोदी और अमित शाह को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Ads

केंद्र सरकार के नक्सल उन्मूलन अभियान को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना की है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के साहस और सरकार के संकल्प से भारत 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद से पूर्णतः मुक्त हो जाएगा।

  •  
  • Publish Date - March 6, 2026 / 10:33 PM IST,
    Updated On - March 6, 2026 / 10:36 PM IST

Naxalism Free India 2026 / Image Source : X

HIGHLIGHTS
  • केंद्र सरकार ने मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य रखा।
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना की।
  • हाल के अभियानों में कई नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, कई मुठभेड़ में मारे गए।

रायपुर: Naxalism Free India 2026  केंद्र सरकार द्वारा मार्च 2026 तक देशभर से नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लक्ष्य के साथ लाल आतंक के खिलाफ निर्णायक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत हाल ही में मांडवी हिड़मा के एनकाउंटर से लेकर बरसे देवा के सरेंडर तक सुरक्षाबलों को कई सफलताएं मिली हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशभर से नक्सलवाद को खत्म करने के लिए मार्च 2026 तक का लक्ष्य रखा है। अब यह चरण में पहुँच चुका है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Xपर इस अभियान की सराहना करते हुए केंद्र सरकार के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया है।

31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद से पूर्णतः मुक्त होगा भारत

उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा की गृहमंत्री अमित शाह ,आपके कुशल, दृढ़ और निर्भीक नेतृत्व में चलाया जा रहा नक्सल उन्मूलन का अभियान आज निर्णायक चरण में पहुँच चुका है। सुरक्षा बलों के साहस, समर्पण और बलिदान ने इस संकल्प को और अधिक सशक्त किया है कि भारत 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद से पूर्णतः मुक्त होगा। हमें विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मनसा के अनुरूप और आपके मार्गदर्शन में हम बस्तर सहित नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्रों में नक्सलवाद को समाप्त कर एक सुरक्षित, समृद्ध और शांतिपूर्ण वातावरण के निर्माण के इस लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेंगे।

चरम तक पहुंच चुका है अभियान

आपकों बता दें की साल की शुरुआत होते ही सैकड़ों नक्सलियों के आत्मसमर्पण हुए हैं। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में कई खूंखार नक्सली जैसे बरसे देवा शामिल हैं, वहीं सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में भी हिड़मा जैसे कई खतरनाक नक्सलियों को मार गिराया है।नक्सली या तो सरेंडर कर रहे हैं और जो समर्पण नहीं कर रहे हैं, अभी भी हथियार उठाए हुए हैं, तो वे सुरक्षा बलों के हाथों एनकाउंटर में ढेर हो रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ेंः-

 

 

नक्सलवाद खत्म करने के लिए केंद्र सरकार का लक्ष्य क्या है?

केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से पूर्णतः मुक्त करने का लक्ष्य रखा है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने क्या कहा है?

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान की सराहना की है।

हाल के अभियान में क्या सफलता मिली है?

हाल के अभियानों में कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है और कई खतरनाक नक्सली मुठभेड़ में मारे गए हैं।