रायपुर। Guidelines for DJ राजधानी रायपुर में तेज आवाज में बजने वाले साउंड सिस्टम और डीजे को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। शहर में रात 10 बजे के बाद डीजे और धुमाल बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस संबंध में पुलिस ने डीजे, धुमाल और बैंड संचालकों के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें नियमों की जानकारी दी।
बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी कार्यक्रम में डीजे या धुमाल नहीं बजाया जाएगा। पुलिस ने यह भी कहा है कि कार्यक्रमों के दौरान साउंड की आवाज 50 प्रतिशत तक कम रखनी होगी, ताकि आम नागरिकों को परेशानी न हो। बैठक के दौरान अधिकारियों ने संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि निर्देशों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह बैठक एडिशनल डीसीपी तार्केश्वर पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें शहर के कई डीजे और धुमाल संचालक मौजूद रहे। पुलिस ने सभी से नियमों का पालन करने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।
इन्हें भी पढ़ेंः-
- Jashpur Bus Accident News: सड़क हादसे में 5 लोगों की हुई मौत, सीएम साय ने हादसे पर जताया दुख, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
- UPSC CSE Final Result 2025: UPSC सिविल सेवा परीक्षा का फ़ाइनल रिजल्ट जारी, जानें इस बार किसने मारी बाजी
- Wadraf Nagar News: छत्तीसगढ़ में शर्मनाक घटना! रेप पीड़िता को सरपंच ने किया समाज से बहिष्कृत, इस चीज के लिए पूरे परिवार को दी 12 साल की सजा
- Iran Supreme Leader Khamenei Death: ‘सन ऑफ अ बि*..’, लाइव न्यूज के दौरान अचानक भड़क गई महिला एंकर, खबर पढ़ते-पढ़ते खामेनेई को दे डाली गाली, Video Viral
- Dhurandhar 2 Trailer Release Date: कब रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर? रणवीर सिंह ने खुद किया ऐलान, बताया टाइम और फाइनल डेट
- Bride Marry with 2 Groom: दुल्हन ने एक ही मंडप में दो युवकों के साथ रचाई शादी, दोनों से करती है प्यार, बताया कैसे खुश रखेगी दोनों पतियों को
- Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू! सरकार ने शुरू किया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, कहीं देर न हो जाए, ऐसे तुरंत करें अपना पंजीकरण!