मिजोरम में कोविड-19 के 581 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत

Ads

मिजोरम में कोविड-19 के 581 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत

  •  
  • Publish Date - July 15, 2021 / 09:49 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

आइजोल, 15 जुलाई (भाषा) मिजोरम में कोविड-19 के 581 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 25,751 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आइजोल जिले की 74 वर्षीय एक महिला की संक्रमण से मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 116 हो गई। आइजोल जिले में कोविड-19 के सबसे ज्यादा 272 मामले सामने आए। इसके बाद कोलासिब से 129, लुंगलेई से 58, मामित से 57 और लॉन्गतलाइ से 49 मामले सामने आए।

अधिकारी ने बताया कि नए संक्रमित मरीजों में कम से कम 115 बच्चे हैं। राज्य में फिलहाल 5,373 मरीजों का उपचार चल रहा है और 20,262 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर लालजवामी ने बताया कि अब तक 5,91,778 लोगों को टीके की खुराक दी गई है, जिनमें से कम से कम एक लाख को टीके की दोनों खुराक मिल चुकी है।

भाषा स्नेहा पवनेश

पवनेश