आइजोल, 10 नवंबर (भाषा) मिजोरम में मंगलवार को कोविड-19 के 60 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या राज्य में बढ़कर 3,156 हो गई।
अधिकारी ने बताया कि जोरम मेडिकल कॉलेज (जेडएमसी) में 51 मामलों की पुष्टि आरटी-पीसीआर से हुई, आठ मामलों की पुष्टि त्वरित एंटीजन जांच से हुई। वहीं एक मामले की पुष्टि ट्रूनैट मशीन से चम्फई जिला अस्पताल में हुई।
कुल 60 नए मामलों में से 57 आइजोल जिले, दो मामले लॉन्गतलाई जिले और एक मामला चम्फई जिले से सामने आया है।
उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ के तीन जवान, भारतीय सेना का एक जवान और दो साल के शिशु समेत नौ बच्चे नए संक्रमित मरीजों में शामिल हैं।
अधिकारी के अनुसार राज्य में 498 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 2,656 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं राज्य में स्वस्थ होने की दर 84.16 फीसदी है।
भाषा स्नेहा नरेश
नरेश