दिल्ली में कोविड-19 के 622 नए मामले, दो रोगियों की मौत

दिल्ली में कोविड-19 के 622 नए मामले, दो रोगियों की मौत

दिल्ली में कोविड-19 के 622 नए मामले, दो रोगियों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: June 9, 2022 7:32 pm IST

नयी दिल्ली, नौ जून (भाषा) दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 622 नए मामले सामने आए और दो रोगियों की मौत हुई जबकि संक्रमण दर 3.17 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किये गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

इसके साथ ही दिल्ली में कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़कर 19,10,613 जबकि मृतकों की तादाद 26,216 हो गई है।

विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि एक दिन पहले राष्ट्रीय राजधानी में कुल 19,619 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में