ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 65 नए मामले

ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 65 नए मामले

ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 65 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: March 13, 2021 10:21 am IST

भुवनेश्वर, 13 मार्च (भाषा) ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के ₨65नए मामले सामने आने के बाद शनिवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,38,121 हो गए।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक कोविड-19 से 1,918 मरीजों की मौत हो चुकी है और पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई।

ओडिशा में अभी 651 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 3,35,499 मरीज ठीक हो चुके हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार तक 60 साल से अधिक उम्र के 3,00,589 लोगों को संक्रमण रोधी टीका लगाया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि राज्य में 84 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर तैनात 98 प्रतिशत कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

भाषा यश शोभना

शोभना


लेखक के बारे में