नयी दिल्ली, 16 अगस्त (भाषा) दिल्ली में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत 1.45 करोड़ मतदाताओं को दिए गए गणना प्रपत्रों में से करीब 67 प्रतिशत प्रपत्रों का रविवार शाम तक डिजिटलीकरण किया जा चुका है। मतदाता सूची का घर-घर जाकर सत्यापन करने से जुड़ा अभियान सोमवार को समाप्त होना है।
इसका मतलब है कि 45 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम मसौदा मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाने की संभावना है।
जिन मतदाताओं को अनुपस्थित या स्थानांतरित पाया गया है, उन्हें दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि के दौरान आवेदन करना होगा ताकि उनके नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल किए जा सकें। अंतिम मतदाता सूची को 27 अक्टूबर को प्रकाशित किया जाना है।
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय की ओर से जारी ताजा स्थिति रिपोर्ट के अनुसार, रविवार रात आठ बजे तक 97,20,289 गणना प्रपत्रों, यानी कुल 1,45,10,299 मतदाताओं में से 66.99 प्रतिशत प्रपत्रों का डिजिटलीकरण हो चुका है।
भाषा शोभना संतोष
संतोष