नयी दिल्ली, 17 अगस्त (भाषा) दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमाशुल्क अधिकारियों ने 14 अगस्त को अल्माटी से यहां पहुंची उज्बेकिस्तान की पासपोर्ट धारक के पास से 45.86 लाख रुपये मूल्य के 326 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘‘सीमा शुल्क अधिकारियों ने यात्री को रोका। विस्तृत तलाशी लेने पर छिपाकर रखे हुए 45.86 लाख रुपये मूल्य के 326 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए गए।”
सीमा शुल्क नियमों के तहत यात्री तय शर्तों, मात्रा सीमा और लागू सीमा शुल्क का भुगतान करके भारत में सोना ला सकते हैं।
हालांकि ऐसे सोने को जब्त किया जा सकता है जिसके बारे में कोई जानकारी न दी गई हो या सीमा शुल्क से बचने के लिए उसे छिपाया गया हो। ऐसे मामले में सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत कार्रवाई भी की जा सकती है।
बयान में कहा गया है कि इस मामले में बरामद सोने के आभूषण बरामद कर लिए गए और सीमा शुल्क अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। भाषा जोहेब राजकुमार
राजकुमार