कोविड-19 के चलते भारत में फंसे 74 पाकिस्तानी स्वदेश रवाना

कोविड-19 के चलते भारत में फंसे 74 पाकिस्तानी स्वदेश रवाना

कोविड-19 के चलते भारत में फंसे 74 पाकिस्तानी स्वदेश रवाना
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: September 10, 2020 6:56 pm IST

नयी दिल्ली, 10 सितंबर (भाषा) कोविड-19 महामारी के चलते भारत के कई शहरों में फंसे लगभग 74 पाकिस्तानी अटारी-वाघा सीमा से स्वदेश लौट गए। यहां पाकिस्तान उच्चायोग ने यह जानकारी दी।

उच्चायोग ने एक बयान में कहा कि 20 मार्च से 760 से अधिक पाकिस्तानी स्वदेश जा चुके हैं।

पाकिस्तानी उच्चायोग ने कहा कि वह भारत में फंसे पाकिस्तानियों को जल्द से जल्द और सुरक्षित स्वदेश लौटने के लिये हर संभव सहायता मुहैया कराना जारी रखेगा।

भाषा जोहेब वैभव

वैभव


लेखक के बारे में