दिल्ली में कोविड-19 के 7,498 नये मामले, 29 मरीजों की मौत

Ads

दिल्ली में कोविड-19 के 7,498 नये मामले, 29 मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - January 26, 2022 / 07:33 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:15 PM IST

नयी दिल्ली, 26 जनवरी (भाषा) दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7,498 नये मामले सामने आए और महामारी से 29 मरीजों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दर 10.59 प्रतिशत दर्ज की गई।

इससे पहले दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 6,028 नये मामले सामने आए थे और 31 मरीजों की मौत हुई थी जबकि संक्रमण की दर 10.55 प्रतिशत हो गयी है।

बुलेटिन में कहा गया कि पिछले 24 घंटे में 11,164 लोग स्वस्थ हो गए और अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों के लिए आरक्षित बिस्तरों में से 15 प्रतिशत से भी कम बिस्तरों पर ही मरीज हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली में 13 जनवरी को कोविड-19 के 28,867 नये मामले सामने आए थे, जिसके बाद से संक्रमण के नये मामलों में कमी जारी है। राजधानी में 15 जनवरी को संक्रमण की दर 30.6 प्रतिशत पहुंच गयी थी।

राष्ट्रीय राजधानी में, जनवरी में अब तक कोविड से 603 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और अधिकारियों का कहना है कि मृतकों में अधिकांश ऐसे लोग थे, जो पहले से किसी गंभीर रोग से पीड़ित थे।

भाषा रवि कांत माधव

माधव