पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 75 नए मामले

Ads

पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 75 नए मामले

  •  
  • Publish Date - November 13, 2020 / 08:06 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

पुडुचेरी, 13 नवंबर (भाषा) पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 75 नए मामले सामने आए और महामारी से एक और मरीज की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक उच्च अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

संघ शासित प्रदेश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या अब 608 हो गई है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पुडुचेरी में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 36,252 हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में 70 मरीज ठीक हो चुके हैं।

पुडुचेरी में अब 1,073 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 34,571 मरीज ठीक हो चुके हैं।

भाषा यश शाहिद

शाहिद