जम्मू कश्मीर में कोरोना के 75 नए मामले सामने आए, दो मरीजों की मौत

जम्मू कश्मीर में कोरोना के 75 नए मामले सामने आए, दो मरीजों की मौत

जम्मू कश्मीर में कोरोना के 75 नए मामले सामने आए, दो मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: October 18, 2021 9:39 pm IST

श्रीनगर, 18 अक्टूबर (भाषा) जम्मू कश्मीर में सोमवार को कोविड​​-19 के 75 नए मामले सामने आए वहीं दो मरीजों की मौत हो गयी। इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 3,31,137 तथा मृतकों की कुल संख्या 4,428 हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि 75 नए मामलों में से 12 जम्मू क्षेत्र में और 63 कश्मीर क्षेत्र में सामने आए हैं। केंद्रशासित प्रदेश में अभी 816 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 3,25,893 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

इस बीच अधिकारियों ने कहा कि म्यूकोर्मिकोसिस (ब्लैक फंगस) के 47 मामलों की पुष्टि हुयी है।

भाषा अविनाश माधव

माधव


लेखक के बारे में