भुवनेश्वर, 29 मार्च (भाषा) ओडिशा में जनवरी 2025 से मार्च 2025 के बीच 77 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वाईबी खुरानिया ने रविवार को यह जानकारी दी। कंधमाल जिले के दौरे के दौरान संवाददाताओं से बात करते हुए खुरानिया ने कहा कि इसी अवधि में राज्य के 23 माओवादियों ने पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में भी पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने बताया कि जनवरी 2025 से अब तक राज्य में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में 27 माओवादी मारे गए हैं। उन्होंने कहा, “इनमें से 17 माओवादी 25 जनवरी, 2025 को नुआपाड़ा (ओडिशा) और गरियाबंद (छत्तीसगढ़) जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों में ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान मारे गए।” डीजीपी ने बताया कि वर्तमान में कंधमाल, रायगढ़ और नुआपाड़ा जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों में माओवादियों का एक छोटा समूह ही सक्रिय है। उन्होंने कहा, “हम उन्हें पकड़ने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं और अभियान जारी रखे हुए हैं।” खुरानिया ने माओवादियों से हिंसा का मार्ग त्यागने और मुख्यधारा में शामिल होने के लिए आत्मसमर्पण करने की अपील की। भाषा ‘Otherwise, they will have to face security forces,’ he said.
He added that the state government has a good surrender and rehabilitation policy for Maoists.
‘I expect the remaining Maoists to surrender before the police. Otherwise, security forces will take appropriate action,’ the DGP warned. PTI BBM BBM MNB03291748NNNN राखी दिलीपदिलीप