7th Pay Commission: एक्शन मोड में मोदी सरकार, अर्द्धसैन्य बलों में 80 हजार खाली पदों पर भर्ती प्रकिया में आएगी तेजी

7th Pay Commission: एक्शन मोड में मोदी सरकार, अर्द्धसैन्य बलों में 80 हजार खाली पदों पर भर्ती प्रकिया में आएगी तेजी

7th Pay Commission: एक्शन मोड में मोदी सरकार, अर्द्धसैन्य बलों में 80 हजार खाली पदों पर भर्ती प्रकिया में आएगी तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: June 30, 2019 2:11 pm IST

नई दिल्ली: दूसरी बार सत्ता में आने के बाद पीएम मोदी और उनके कैबिनेट मंत्री एक्शन मोड पर काम कर रहे हैं। इसी के तहत अब सरकार ने अर्धसैनिक बलों में खाली पदों को भरने की प्रकिया तेज कर दी है। सरकार ने जल्द ही खाली पदों का ब्यौरा मंगवाने का फैसला ​किया है। ​एक रिपोर्ट के अनुसार विभिन्न सुरक्षा बलों में हर साल करीब 80 हजार पद खाली होते हैं। ऐसे में खाली हुए पदों की यूनिटवार जानकारी और नई नियुक्तियों में खासा समय लग जाता है।

Read More: महिला ने भाजपा नेता प्रकाश बजाज पर लगाया 10 लाख की ठगी का आरोप, पहले भी छेड़छाड़ का लगाया था आरोप

रिक्त पदों पर भर्ती के लिए सरकार चाहती है कि समय सीमा पर ही भर्ती प्रकिया पूरी की जाए। इसके लिए सरकार ने ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाने का फैसला लिया हे। भर्तियों से जुड़ी फाइलों पर ई-अप्रूवल के बाद विज्ञापन जारी करने और संबंधित एजेंसी को परीक्षा के लिए पूरा ब्योरा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया का चार्ट बनाकर उसका समयबद्ध अनुपालन कराने की कोशिश होगी।

Read More: राज्यसभा सदस्य बाजवा की अपील, मुख्यमंत्रियों सहित सभी पदों से इस्तीफा दें कांग्रेस नेता

रिपोर्ट की मानें तो वर्तमान में सीआरपीएफ, आईटीबीपी, बीएसएफ सहित विभिन्न सुरक्षा बलों में 80 हजार से अधिक पद खाली हैं। सूत्रों का कहना है कि हर साल करीब 10 फिसदी पद सेवानिवृत्ति, स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति, ऑन ड्यूटी मृत्यु की चलते खाली हो जाते हैं, लेकिन भर्ती पक्रिया में देरी होने के चलते पद हमेशा खाली ही रहते हैं।

<iframe width=”1019″ height=”573″ src=”https://www.youtube.com/embed/RT1a4YYZkzQ” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"