पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 896 नए मामले सामने आए, 26 और मरीजों की मौत

Ads

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 896 नए मामले सामने आए, 26 और मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - January 3, 2021 / 06:50 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:29 PM IST

कोलकाता, तीन जनवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल में कोविड-19 संक्रमण से 26 और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या रविवार को बढ़कर 9,792 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में संक्रमण के कम से कम 896 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5,54,975 हो गई है।

बुलेटिन के अनुसार दिनभर में 1,432 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की संख्या 5,34,737 हो गई है। राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 10,446 है।

भाषा जोहेब देवेंद्र

देवेंद्र