Gujarat Hindu Dharma Wapsi News: एक साथ 20 से ज्यादा आदिवासियों ने की घर वापसी, शंकराचार्य की मौजूदगी में अपनाया सनातन धर्म, लिया यह संकल्प

Ads

Gujarat Hindu Dharma Wapsi News: 20 से ज्यादा आदिवासियों ने की घर वापसी, शंकराचार्य की मौजूदगी में अपनाया सनातन धर्म, लिया यह संकल्प

  •  
  • Publish Date - July 12, 2026 / 11:12 AM IST,
    Updated On - July 12, 2026 / 11:17 AM IST

Gujarat Hindu Dharma Wapsi News: एक साथ 25 आदिवासी ने की घर वापसी, शंकराचार्य की मौजूदगी में अपनाया सनातन धर्म, लिया ये संकल्प /Photo Creadit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • गुजरात के छोटा उदेपुर जिले के वासणा गांव में 25 आदिवासी एवं वनवासी लोगों ने सनातन धर्म अपनाने की घोषणा की
  • कार्यक्रम में द्वारका शारदापीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानन्द सरस्वती की उपस्थिति में धार्मिक अनुष्ठान कराया गया
  • प्रतिभागियों ने सनातन धर्म का पालन करने का संकल्प लेने की बात कही

उदेपुर। Gujarat Hindu Dharma Wapsi News: भारत में धर्मान्तरण के कई मामले सामने आते रहतें है। इस बीच गुजरात के छोटा उदेपुर जिले में बड़ी संख्या में आदिवासियों ने एक बार फिर हिन्दू धर्म अपनाया है। आदिवासी वनवासी क्षेत्र के ग्राम वासणा में 25 लोगों ने हिन्दू धर्म अपनाते हुए घर वापसी की है। शारदापीठ द्वारका द्वारा संचालित श्री आनंद वर्धन आश्रम का उद्‌घाटन करने पहुंचे द्वारकाशारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानन्द सरस्वती (Dwarkashardapitadhishwar Jagadguru Shankaracharya Swami Sadanand Saraswati) ने सभी की सनातन धर्म में वापसी कराई है।

Gujarat Hindu Dharma Wapsi News उद्घाटन समारोह में आज आनंद वर्धन आश्रम में पूज्य महाराज के सान्निध्य में आदिवासी एवं वनवासी 25 भाई बहनों ने फिर से पुनः स्वेक्षा पूर्वक गंगा जल ग्रहण कर श्री राम भगवान का महाराज से मंत्र ग्रहण कर सनातन हिन्दू धर्म (Ghar Wapsi Gujarat) अपनाया और उन्होंने संकल्प किया कि वो हिंदू थे और हिन्दू रहेंगे। साथ ही हमेशा हिन्दू धर्म का पालन करने का भी संकल्प लिया।

Gujarat Hindu Dharma Wapsi News आज पूज्य शंकराचार्य महाराज ने नव निर्मित आश्रम का अपने कर कमलों से शुभारंभ कर अपने वक्तव्य में कहा कि वह निरंतर कई वर्षों से इस आदिवासी क्षेत्र में स्वधर्मानयन यात्रा कर रहें हैं। और आज इस वासणा ग्राम में द्वारका शारदापीठ द्वारा संचालित इस आश्रम की स्थापना होने से उनके इस (स्वधर्मानयन प्रकल्प) को अधिक मजबूती मिलेगी। महाराज ने कहा अब वह और अधिक गति से ग्राम–ग्राम भ्रमण कर हमें अपने धर्म का त्याग क्यों नहीं करना चाहिए यह इन भोले–भले आदिवासी एवं वनवासी भाई बहनों को समझाएंगे। और हमें अपने धर्म का पालन किस तरह करना चाहिए उनको यह आशीर्वचन प्रदान करेंगे।

ये भी पढ़ें

 

 

यह कार्यक्रम कहां आयोजित हुआ?

गुजरात के छोटा उदेपुर जिले के वासणा गांव में।

कितने लोगों ने सनातन धर्म अपनाने की घोषणा की?

कार्यक्रम में 25 आदिवासी एवं वनवासी लोगों ने सनातन धर्म अपनाने की बात कही।

कार्यक्रम का नेतृत्व किसने किया?

कार्यक्रम में द्वारकाशारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानन्द सरस्वती मौजूद रहे।

कार्यक्रम में क्या संकल्प लिया गया?

प्रतिभागियों ने सनातन धर्म का पालन करने और अपनी धार्मिक परंपराओं का अनुसरण करने का संकल्प लेने की बात कही।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य क्या बताया गया?

आयोजकों के अनुसार, आदिवासी एवं वनवासी क्षेत्रों में धार्मिक जागरूकता और परंपराओं के संरक्षण को बढ़ावा देना इसका उद्देश्य है।