CG Nagar Nigam Transfer List: छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में बंपर तबादले, बदले गए 100 से अधिक इंजीनियर-सब इंजीनियर सहित कर्मचारियों के प्रभार, 7 दिन के भीतर ज्वॉइन नहीं करने पर नहीं मिलेगी सैलरी

Ads

CG Nagar Nigam Transfer List: छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में बंपर तबादले, बदले गए 100 से अधिक इंजीनियर-सब इंजीनियर सहित कर्मचारियों के प्रभार, 7 दिन के भीतर ज्वॉइन नहीं करने पर नहीं मिलेगी सैलरी

  •  
  • Publish Date - July 12, 2026 / 11:12 AM IST,
    Updated On - July 12, 2026 / 11:13 AM IST

CG Nagar Nigam Transfer List: छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में बंपर तबादले, बदले गए 100 से अधिक इंजीनियर-सब इंजीनियर सहित कर्मचारियों के प्रभार, 7 दिन के भीतर ज्वॉइन नहीं करने पर नहीं मिलेगी सैलरी / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • 122 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादला आदेश
  • तबादला सूची में 66 अभियंता और 56 अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल
  • 7 दिनों के भीतर नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

रायपुर: CG Nagar Nigam Transfer List राज्य शासन ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के 122 अधिकारियों-कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना की है। इनमें 66 अभियंता और 56 विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारी हैं। स्थानांतरित अधिकारियों-कर्मचारियों में कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उप अभियंता, प्रोग्रामर, राजस्व निरीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षक से लेकर सहायक कार्यालय अधीक्षक, तकनीकी सहायक, लेखपाल, सहायक ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-3, डॉटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, सहायक राजस्व निरीक्षक, समयपाल, कैशियर, वाहन चालक, चौकीदार, पंप अटेंडेंट और भृत्य शामिल हैं।

नगरीय निकायों में बंपर तबादले

CG Nagar Nigam Transfer List नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने स्थानांतरित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर 7 दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण कर विभाग को सूचित करने के निर्देश दिए हैं। समयावधि में कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर वर्तमान स्थान से वेतन आहरित नहीं होगा। इसके उल्लंघन पर नियंत्रण अधिकारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ में तबदलों का दौर जारी

बता दें कि छत्तीसगढ़ में इन दिनों तबादले का दौर जोरों पर चल रहा है। हाल ही में सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया था। इस दौरान सरकार ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के कलेक्टर का भी तबादला किया है और कई जिलों के एसपी भी बदल दिए गए हैं।

Nagar Nigam Transfer 1 by dilliwar.deepak

 

Nagar Nigam Transfer 2 by dilliwar.deepak

इन्हें भी पढ़ें :

छत्तीसगढ़ में कितने अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला हुआ है?

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कुल 122 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं।

तबादला सूची में किन-किन पदों के अधिकारी शामिल हैं?

सूची में कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उप अभियंता, प्रोग्रामर, राजस्व निरीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षक, तकनीकी सहायक, लेखपाल, सहायक ग्रेड-2 एवं 3, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, कैशियर, वाहन चालक, चौकीदार, पंप अटेंडेंट और भृत्य सहित कई पद शामिल हैं।

कितने इंजीनियरों का तबादला किया गया है?

जारी आदेश के अनुसार 66 अभियंताओं (Engineers) का स्थानांतरण किया गया है।

नई पदस्थापना पर कार्यभार कब तक ग्रहण करना होगा?

सभी स्थानांतरित अधिकारियों-कर्मचारियों को 7 दिनों के भीतर नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा।

समय पर जॉइन नहीं करने पर क्या होगा?

निर्धारित समय सीमा में कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर वर्तमान पदस्थापना से वेतन आहरित नहीं होगा और संबंधित नियंत्रण अधिकारी के विरुद्ध भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।