भुवनेश्वर, एक जून (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को कहा कि मुख्यमंत्री शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के माध्यम से प्राप्त लगभग 96 प्रतिशत शिकायतों का समाधान कर दिया गया है।
जन शिकायत सुनवाई कार्यक्रम के 18वें सत्र के बाद उन्होंने कहा कि इस पहल ने सरकार और लोगों के बीच संबंधों को काफी मजबूत किया है।
उन्होंने कहा, ‘‘व्यक्तिगत रूप से प्राप्त 14,651 शिकायतों में से 14,046 शिकायतों यानी 96 प्रतिशत का समाधान पिछले 17 सुनवाई सत्रों में किया जा चुका है। जिला स्तर पर पिछले दो वर्ष में लगभग 2.40 लाख शिकायतों पर सुनवाई हुई है, जिनमें से लगभग 92 प्रतिशत का समाधान किया गया है।”
भाषा जोहेब सुरेश
सुरेश