अस्पताल के 19 वर्षीय एक कर्मी ने की आत्महत्या, महिला समेत दो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Ads

अस्पताल के 19 वर्षीय एक कर्मी ने की आत्महत्या, महिला समेत दो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

  •  
  • Publish Date - February 10, 2026 / 02:45 PM IST,
    Updated On - February 10, 2026 / 02:45 PM IST

नोएडा (उप्र), 10 फरवरी (भाषा) नोएडा में 19 वर्षीय एक युवक ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली जबकि एक महिला समेत दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि नॉलेज पार्क थानाक्षेत्र के तुगलपुर गांव में 19 वर्षीय एक युवक ने आत्महत्या कर ली।

थाना प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि अंकुश (19) तुगलपुर गांव में किराए के मकान में अपने भाई के साथ रहता था और मंगलवार को उसने घर में फांसी लगा ली।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी है।

उन्होंने बताया कि अंकुश के भाई संदीप ने पुलिस को बताया है कि वह शारदा अस्पताल में काम करता था, कुछ दिनों से दिमागी रूप से परेशान था।

सेक्टर 24 के थाना प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि सेक्टर 11 के सुजीत कुमार (35) को उनके परिजनों ने गंभीर हालत में आज सुबह यहां मेट्रो अस्पताल में भर्ती करवाया तथा उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि डॉक्टर के अनुसार प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सुजीत की मौत हृदय घात के चलते हुई है। उन्होंने बताया कि मृत्यु का कारण स्पष्ट न होने के चलते पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।

फेस- 2 के थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि कुलेसरा पुस्ता के पास रहने वाली उर्मिला (32) को उनके परिजनो ने उपचार के लिए यथार्थ अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले गयी है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामलों की जांच कर रही है।

भाषा सं सिम्मी राजकुमार

राजकुमार