Reported By: Vijay Kumar Verma
,Shahrukh Khan Dead in Train Accident: ट्रेन हादसे में 'शाहरूख खान' की मौत, पटरी किनारे मिली लाश, इन अंगों के हो गए चिथड़े-चिथड़े / Image: IBC24
सिंगरौली: Shahrukh Khan Dead in Train Accident जिले के ग्रामीण इलाके से ट्रेन हादसे की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कोयले से लदी मालगाड़ी में युवक की कटकर मौत हो गई। मारे गए युवक की पहचान शाहरुख खान के रूप में हुई है। हालांकि सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।
Shahrukh Khan Dead in Train Accident मिली जानकारी के अनुसार मामला बरगवां थाना क्षेत्र के कसर रेलवे गेट का है, जहां शाहरुख खान नाम का युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शाहरुख खान नशे में धुत था और रेलवे पटरी के किनारे टहल रहा था। इसी दौरान सामने से रही मालगाड़ी के चपेट में आ गया। ट्रेन की चपेट में आने शाहरूख की मौत हो गई।
बता दें कि ये पहला मामला नहीं है जब किसी की नशे की हालत में ट्रेन से कटकर मौत हुई हो। बताया जा रहा है कि यहां आए आए दिन नशे की हालत में ट्रेन की चपेट में आकर लोगों की मौत हो जाती है। हालांकि रेलवे और प्रशासन की ओर से पटरी से दूर रहने की सलाह दी जाती है, बावजूद इसके लोग पटरी किनारे की नशा करते हैं और ट्रेन की चपेट में आ जाते हैं।