काहिरा, 18 अप्रैल (एपी) ब्रिटेन की सेना ने शनिवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य के निकट एक मालवाहक जहाज पर हमला किया गया।
सेना के ‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन सेंटर’ ने बताया कि ओमान से 25 समुद्री मील (46 किलोमीटर) उत्तर-पूर्व में एक अज्ञात ‘प्रोजेक्टाइल’ से जहाज पर हमला किया गया।
इसने बताया कि जहाज पर मौजूद कुछ कंटेनर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
इससे पहले ब्रिटेन की सेना ने कहा था कि ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड की दो ‘गनबोट’ ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक टैंकर पर गोलीबारी की।
एपी देवेंद्र धीरज
धीरज