वायनाड भूस्खलन के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जाएगी: मुख्यमंत्री सतीशन

Ads

वायनाड भूस्खलन के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जाएगी: मुख्यमंत्री सतीशन

  •  
  • Publish Date - July 8, 2026 / 12:21 PM IST,
    Updated On - July 8, 2026 / 12:21 PM IST

तिरुवनंतपुरम, आठ जुलाई (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने बुधवार को कहा कि सरकार सात जुलाई को वायनाड में हुए भूस्खलन के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बात की भी जांच की जाएगी कि क्या सुरंग परियोजना के लिए पर्यावरण संबंधी मंजूरी देते समय केंद्र सरकार द्वारा जारी निर्देशों का निर्माण कंपनी ने पालन किया है या नहीं।

सतीशन ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वायनाड को कोझिकोड से जोड़ने वाली सुरंग का निर्माण कार्य इन दोनों जांचों के पूरा होने के बाद ही फिर से शुरू होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुबह उनकी अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में भूस्खलन से जुड़ी रिपोर्ट की समीक्षा के बाद जांच का फैसला किया गया।

उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जरूरी सभी कानूनी और तकनीकी कदम उठाने का भी फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि ऐसी खबरें थीं कि भूस्खलन निर्माण स्थल के ऊपर हुआ था। उन्होंने कहा, ‘‘हम इसकी भी जांच करेंगे।’’

भाषा सुरभि रंजन

रंजन