दिल्ली के बाहरी इलाके में कपड़े सुखाने की रस्सी को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप लिया

Ads

दिल्ली के बाहरी इलाके में कपड़े सुखाने की रस्सी को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप लिया

  •  
  • Publish Date - April 7, 2026 / 08:30 PM IST,
    Updated On - April 7, 2026 / 08:30 PM IST

नयी दिल्ली, सात अप्रैल (भाषा) बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में कपड़े सुखाने के लिए इस्तेमाल होने वाली रस्सी को लेकर दो पड़ोसियों के बीच कहासुनी हिंसक हो गई और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, उन्हें छह अप्रैल को रात करीब 8:47 बजे राज राज पार्क थाने से फोन पर संपर्क कर एक महिला शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसके पड़ोसी ने उस पर हमला किया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि फोन करने वाली महिला बाद में अपनी बहन और मां के साथ थाने पहुंची और आरोप लगाया कि विवाद के दौरान उसके कपड़े फाड़ दिए गए थे।

अधिकारी ने बताया कि दूसरा पक्ष अपनी बहन के साथ थाने पहुंचा और अपना पक्ष प्रस्तुत किया।

दोनों पक्षों को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में चिकित्सा परीक्षण के लिए ले जाया गया।

अधिकारी ने कहा, “जांच में पता चला कि झगड़ा कपड़े सुखाने के लिए इस्तेमाल होने वाली रस्सी को लेकर हुए विवाद के कारण हुआ, जिसे दूसरे पक्ष के घर के सामने बांधा गया था। विवाद एक मामूली मुद्दे पर शुरू हुआ था। जांच में कोई सांप्रदायिक पहलू नहीं पाया गया।” उन्होंने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है।”

भाषा नोमान नोमान दिलीप

दिलीप