लक्सर, 17 जुलाई ( भाषा) उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के खानपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर दी और थाने पहुंच कर आत्मसमर्पण कर दिया । आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
पुलिस ने बताया कि के अनुसार हरिद्वार जनपद के थाना खानपुर के गांव डूमनपुरी के रहने वाले बबलू ने अपनी पत्नी सुशीला (24) के साथ हुए विवाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि हत्या करने के बाद आरोपी ने आत्मसमर्पण कर दिया । पुलिस ने शव को बरामद करके पंचनामा कर रुड़की के राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भाषा सं रंजन
रंजन