नयी दिल्ली, 23 मई (भाषा) राजस्थान रॉयल्स ने चोटिल रवि सिंह के स्थान पर ईमानजोत चहल को टीम में शामिल किया।
वह रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले राजस्थान रॉयल्स के आखिरी लीग मुकाबले से पहले टीम से जुड़े।
रवि सिंह हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों में खिंचाव) चोट के कारण आईपीएल के शेष सत्र से बाहर हो गए हैं।
पटियाला के युवा हरफनमौला खिलाड़ी ईमानजोत चहल प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 83 रन की सर्वश्रेष्ठ पारी खेल चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने तीन मैचों में 11 विकेट भी लिए हैं।
बाएं हाथ के स्पिनर ईमानजोत को राजस्थान रॉयल्स ने 30 लाख रुपये में टीम में शामिल किया है।
भाषा आनन्द
आनन्द