मिजोरम में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आया

Ads

मिजोरम में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आया

  •  
  • Publish Date - March 12, 2021 / 05:30 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

आइजोल, 12 मार्च (भाषा) मिजोरम में 13 वर्षीय एक किशोर के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,435 हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि पूर्वोत्तर राज्य में अभी नौ लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। वहीं 4,416 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

मिजोरम में वायरस से अभी तक 10 लोगों की मौत हुई है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अभी तक 2,40,960 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मिजोरम में कुल 42,943 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

भाषा निहारिका पवनेश

पवनेश