जम्मू-कश्मीर के सांबा में तलाशी अभियान चलाया गया
जम्मू-कश्मीर के सांबा में तलाशी अभियान चलाया गया
जम्मू, 24 मई (भाषा) सुरक्षा बलों ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के निकट कई गांवों में तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बेइन-लालाचक अग्रिम क्षेत्र में ‘‘संदिग्ध गतिविधियों’’ की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि एहतियातन शुरू किये गये अभियान के दौरान निगरानी के लिए ड्रोन भी तैनात किये गये।
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने सीमा क्षेत्र में घर-घर जाकर जांच की। उन्होंने बताया कि कुछ संदिग्ध लोगों की आवाजाही की खबर के बाद सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को आईबी के साथ लगते बेइन-लालाचक अग्रिम इलाके में अपना तलाशी अभियान शुरू किया।
उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मियों ने गांवों के अलावा खेतों और जंगली इलाकों में भी तलाशी ली। उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने सीमा के निकट रहने वाले लोगों के पहचान दस्तावेजों की भी जांच की।
उन्होंने बताया कि अभियान जारी है और मंगुचेक, सादेचेक, रीगल और चहवाल समेत कई अग्रिम गांवों की तलाशी ली गई है।
भाषा देवेंद्र माधव
माधव

Facebook


